निर्देशक धीरज कुमार ने किया लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह के पोस्टर का अनावरण 

महाराष्ट्र की धरती पर अवार्ड फंक्शन के ग्रेट शो मैन के रूप में चर्चित डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन पर 4 मई को मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘पांचवें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024’ के पोस्टर का अनावरण पिछले दिनों भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता,निर्माता व निर्देशक धीरज कुमार ने किया। कृष्णा चौहान  फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में कई नामचीन फिल्मी हस्तियां मौजूद होंगी, जिनमे मुख्य अतिथि धीरज कुमार, इस्माइल दरबार, सिंगर उदित नारायण, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, उपासना सिंह, ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, बी एन तिवारी और अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत के नाम उल्लेखनीय हैं। इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। डॉ कृष्णा चौहान अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस अवॉर्ड समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल निर्माता व निर्देशक हैं बल्कि महाराष्ट्र की धरती पर समाज सेवा के क्षेत्र में काफी एक्टिव सोशल वर्कर हैं। बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×