खेत में बहता गंदा पानी रुका, रास्तों का विवाद सुलझा

  • डीएम के निर्देश पर टीमों ने गांवों में पहुंचकर किया निस्तारण, आधा दर्जन मामलों में मौके पर समाधान
कानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई प्रकरणों में मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में रविवार को एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव-गांव पहुंची और आधा दर्जन मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। त्वरित कार्रवाई से लोगों को तत्काल राहत मिली और लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म हुए।
18 अप्रैल को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सीधे मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया। ग्राम सरसौल में सोमनाथ की शिकायत पर उनके खेत में बह रहा होटल का गंदा पानी तत्काल बंद कराया गया। कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता ने संतोष जताया।
ग्राम हाथीपुर में मिलन केंद्र की जमीन को लेकर उठे विवाद को उपजिलाधिकारी नरवल, नायब तहसीलदार और लेखपाल की मौजूदगी में मौके पर ही सुलझा लिया गया। जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई, जिससे लंबे समय से चल रही आशंका खत्म हुई।
ग्राम बरईगढ़ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन का चिन्हांकन कराया और अवैध निर्माण रुकवा दिया। इसी गांव में रास्ते की पैमाइश की मांग पर राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में सीमांकन कर रास्ता स्पष्ट कर दिया गया, जिससे विवाद समाप्त हो गया। ग्राम कुढगांव में चकमार्ग की पैमाइश कराकर आवागमन का रास्ता साफ कराया गया। मौके पर ही समाधान होने से शिकायतकर्ता ने राहत महसूस की।
एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रकरणों का मौके पर जाकर निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समयबद्ध न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Hormuz में गोलीबारी से Iran का इनकार, कहा- India से 5000 साल पुराने रिश्ते, जल्द सुलझेगा मामला | 'संसद में हार, अब सरकार को बने रहने का हक नहीं...', महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- नारी को नारा बनाना चाहती है BJP | 'TMC में सबका नंबर लगेगा, मंत्री हो या संतरी, सबका होगा हिसाब', झारग्राम में गरजे PM मोदी | Nari Shakti Bill पर Mamata Banerjee का PM Modi पर वार, पूछा- अब अपनी इमेज बचाने के लिए रो रहे हैं?
Advertisement ×