जब पुलिस भी अंदर का नजारा देखकर रह गई दंग, कमरे में फैला था खून ही खून, पड़े थे 2 मासूम बच्चियों के शव 

  • पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का किया बेरहमी से कत्ल
कानपुर। एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेरहमी से दोनों बेटियों का गला रेत दिया। दोनों मासूम बेटियों के नाम रिद्धि-सिद्धि थे। रविवार प्रातः लगभग 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई सूचना पर पुलिस जब अपार्टमेंट में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। कमरे में खून ही खून फैला था और मासूम बच्चियों के शव पड़े थे।
जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अभिरंजन मिश्रा अपनी तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। पारिवारिक कलह के चलते वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते शनिवार रात को खाना खाने के बाद अभिरंजन अपनी दो जुड़वा बेटियों के साथ कमरे में सोने चला गया था। जबकि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।
रात में पिता अभिरंजन ने 11 साल की दोनों बेटियों रिद्धि और सिद्धि की गला काटकर हत्या कर दी। सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। नौबस्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो वहां खून ही खून फैला था। जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया है। मृतक बालिकाओं के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया तथा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×