राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पहुंचे दिव्यांग, दिव्यांग पेंशन की आई सर्वाधिक शिकायतें 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क  गेट नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया शिविर में दूर दराज से आए  दिव्यांगों ने पेंशन न मिलने,दिव्यांगों ने अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने, रोजगार के लिए ऋण न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। 38 दिव्यांगों के पेंशन, 14  दिव्यांगों की फैमिली आई डी,4दिव्यांगों के कृतिम अंग, 6 दिव्यांगों ऋण के न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 4 जनवरी घाटमपुर, 5 पतरा, 6 विधनू , 7  भीतरगांव, 10 कल्याणपुर में  कैंप का आयोजन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजन निर्धारित तिथि को जाकर अपनी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करवा लें।
बहुत से दिव्यागों की पेंशन पीएफएमएस में लम्बित दिखा रहा है दिव्यांगों को कई महीनो से पेंशन न मिलने की शिकायत बराबर आ रही है। 
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बैंकों द्वारा एनपीसीआई नहीं करने के कारण दिव्यांगजनों की पेंशन उनके खातों में नहीं पहुंच पा रही है। एनपीसीआई के लिए बैंक दिव्यांगजनों को परेशान कर रहे हैं। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही पेंशन की समस्या के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से सम्पर्क कर बैंकों की शिकायत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण विभागों से संपर्क कर  कराया जाएगा।वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे यूनिक कार्ड अब ऑनलाइन भरे जाएंगे ऑफलाइन की प्रक्रिया  उत्तर मध्य रेलवे ने समाप्त कर दी है। अब वेबसाईट divyangjanid indianral. gov.in पर जलाकर दिव्यांगजन आवेदन करें। किसी प्रकार की असुविधा हो तो शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,अल्पना कुमारी,सीमा कुशवाहा,गौरव कुमार,रंजीत कुमार, गोमती वर्मा,अनुराधा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×