जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 7 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रातः 10ः30 बजे अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड(भवन), लोक निर्माण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राकेश यादव, अधिशासी अभियंता उपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में 07 कर्मचारी रवि शंकर, ओमेन्द्र सिंह सचान, मो0 आरिफ, वरिष्ठ सहायक विजयलक्ष्मी, कनिष्ठ सहायक रंजना देवी, प्रेम चन्द्र शर्मा तथा संजय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही रवि शंकर, ओमेन्द्र सिंह सचान, वरिष्ठ सहायक विगत दिनांक 28.04.2025 को भी अनुपस्थित थे, जिसके संबंध में कोई अवकाश प्रार्थना पत्र भी अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध नहीं कराया गया।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि उक्त कर्मचारियों का दिनांक 29.04.2025 का वेतन सक्षम स्तर से अनुपस्थिति के शमन तथा अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के उपरांत ही आहरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में बिना पूर्व अनुमति के कर्मचारियों का अनुपस्थित रहना तथा विगत दिवस में अनुपस्थित कर्मचारियों का उपस्थिति पंजिका में प्रविष्टि न होना यह प्रदर्शित करता है कि अधिशासी अभियंता द्वारा अपने पर्यवेक्षणीय कार्य में सजगता नहीं बरती जा रही है, जो उचित नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड(भवन) को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त के सबंध में अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×