मकर संक्रांति पर सरसैयाघाट की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

  •  सुरक्षा-स्वच्छता पर दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर। 14 व 15 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले मकर संक्रांति पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैयाघाट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (नगर), जोनल अधिकारी, अभियंता और स्वच्छता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरसैयाघाट पर अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों से स्नान स्थल तक के मार्ग को चौड़ा, साफ और पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग के दोनों ओर किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण, तखत या भीड़ नहीं होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। इस संबंध में सरसैयाघाट समिति को संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।
स्नान स्थल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर सफाई कर्मियों की तैनाती और पालीवार ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि घाट के किनारे और आसपास से पॉलीथीन व कूड़ा नियमित रूप से उठाकर डस्टबिन में डाला जाए और किसी भी स्थिति में गंगा नदी में गंदगी न जाने पाए। इसके लिए कर्मचारियों के नाम बोर्ड पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि नदी में  गहराई वाले स्थानों पर लोहे के पाइप और रस्सी लगाकर संकेतक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे श्रद्धालु निर्धारित सीमा से आगे न बढ़ें। घाट के टीले की ओर मौजूद झाड़ियों और काई को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बीटवार सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा स्नान स्थल के पास लोहे की जालियां लगाकर पॉलीथीन व गंदगी एकत्र की जाए और समय-समय पर उसे खाली कराया जाए। जिलाधिकारी ने घाट पर संचालित शेल्टर होम की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और महिला-पुरुष शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×