कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में चार डॉक्टर के सापेक्ष मात्र एक डॉक्टर ही उपस्थित मिलें तथा तीन डॉक्टर व कई स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गये जिनके द्वारा हस्ताक्षर तो किए गए किन्तु मौके पर वे अनुपस्थित मिलें। जिलाधिकारी ने दोषियों का वेतन रोकते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की तर्ज सभी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित मरीजों से उनका हाल भी जाना गया।
