बेड से उठने का मन नहीं करता? जानें 5 कारण जो शरीर को बनाते हैं आलसी

अक्सर हम सभी को ऐसा महसूस होता है कि हमारा शरीर काम करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है. थोड़ी सी भी हलचल करने का मन नहीं करता और पूरा दिन बस आराम करने का ही ख्याल आता है. ऐसा कभी-कभार होना तो ठीक है, लेकिन अगर आप लगातार सुस्ती और आलसीपन का अनुभव कर रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं.

आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में जो आपके शरीर को हर समय थका हुआ और आलसी बना सकते हैं.

खराब खानपान
हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारी एनर्जी के लेवल पर पड़ता है. प्रोसेस्ड फूड, चीनी और अनहेल्दी वसा से भरपूर आहार थकावट और सुस्ती का कारण बन सकता है. वहीं दूसरी ओर, बैलेंस डाइट जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स शामिल हों, आपको पूरे दिन एनर्जीवान बनाए रखने में मदद करता है.

डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी थकावट और सुस्ती का एक बड़ा कारण है. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो खून गाढ़ा हो जाता है और कोशिकाओं तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में मुश्किल होती है. इससे मांसपेशियों में ऐंठन और थकावट महसूस हो सकती है. इसलिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है.

नींद की कमी
अच्छी और पर्याप्त नींद न लेना भी सुस्ती का कारण बन सकता है. रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और एनर्जी का भंडार भरता है.

व्यायाम की कमी
नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए बल्कि मानसिक स्फूर्ति के लिए भी जरूरी है. व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मसल्स मजबूत होती हैं और एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो हमें खुशी और एनर्जी का एहसास दिलाता है.

मेडिकल कारण
कभी-कभी लगातार थकान और सुस्ती के पीछे कोई मेडिकल कारण भी हो सकता है. जैसे कि, थायरॉइड की समस्या, एनीमिया, डिप्रेशन या कोई क्रॉनिक बीमारी. अगर आप लगातार बिना किसी कारण के थकावट महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×