घर के बाहर टहल रही महिलाओं से शराबियों ने की अभद्रता, विरोध करने पर की मार-पीट


#  शराबियों के खिलाफ थाना पनकी में दी गयी तहरीर

कानपुर नगर, दो महिलाओं को देर रात्रि भोजन के बाहर टहना भारी पड गया। पडोस के ही कुछ शराबियों ने पहले तो महिलाओं पर गंदी फब्तियां कसी और अभद्र भाष का प्रयोग किया और जब महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया गया तो उनके साथ मारपीट की गयी। शोरगुल सुनकर घर से बाहर निकले एक महिला के पति को भी शराबियों ने पीट दिया। घटना के बाद पीडित परिवार सहम गया और उसके द्वारा थाना पनकी में शराबियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना पनकी क्षेत्र के शताब्दी नगर में कल की बीती देर रात कुछ शराबियों ने दो महिलाओं पर कमेंट कर दिया। बताया जाता है कि महिलाऐ खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी और उनके ही पडोस में रहने वाले कुछ युवक जो गाडी में बैठकर शराब पी रहे थे उन्होने बदत्तमीजी की। पीडित महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी और साली घर के बाहर टहल रही थी और अपने मोबईल से सेल्फी ले रही थी कि तभी कार सवार शराबियों ने कुछ फब्तियां कसी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बताया कि पत्नी तथा साली के विरोध करने पर मारपीटी की और जब वह घर के बाहर निकले तो उन्हे भी पीटा गया। किसी प्रकार घर में घुसकर सभी ने अपनी जान बचाई। डरे-सहमे परिजनों ने घटना के बाद थाना पनकी में तहरीर दी। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरू की गयी। पीडिता ने बताया कि शराबियों ने इतना होने के बाद उनके घर पर पत्थर भी फेंके जिससे उनकी खिडकियों के शीशे टूट गये साथ ही दरवाजा भी तोडने की कोशिश की। पुलिस द्वारा दोनो शराबी युवकों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करते हुए जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×