प्रवर्तन दल ने कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में पकड़ा प्लास्टिक ग्लास से भरा ट्रक

कानपुर। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में देर रात एलएमएल चौराहे पर नाका लगा कर प्लास्टिक ग्लास से भरा एक ट्रक यूपी 78ए टी 6800 पकड़ा। इस ट्रक में 200 कार्टन प्लास्टिक ग्लास के लोड थे।
यह माल पनकी स्थित “कानपुर क्लासिक थर्मोवेयर” की फैक्ट्री से सोहावल (फैजाबाद)  जा रहा था। इसी फैक्ट्री की दो गाडियां प्रवर्तन दल द्वारा पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। ट्रक को रात में नगर निगम लाकर खड़ा कर दिया गया।
25 अप्रैल को राजस्व निरीक्षक विकास कुमार द्वारा एक लाख रुपए जुर्माना वसूला गया और प्रतिबंधित ग्लासों को कूड़ा कॉम्पैक्टर गाड़ी से नष्ट कर दिया गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, जितेंद्र बहादुर, गोविंद मिश्रा, मोहित इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×