
गुलशन, मनोज वर्मा
कानपुर। सिविल लाइन स्थित श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मे कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती रिचा द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जूनियर छात्राओं द्वारा किया गया व छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। परीक्षा कार्यक्रम के बारे में श्रीमती सुनीता मिश्रा ने नियम व निर्देश छात्राओं को बताए व आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अन्त मे प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं को आशीर्वचनों से संबोधित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ छात्रा कुमारी अंशिका शुक्ला को चुना गया। इसके अतिरिक्त लायबा नूर, सान्या शुक्ला, सुप्रिया मिश्रा, कनन आदि छात्राओं को भी उनकी प्रतिभाओं के अनुसार विभिन्न पद दिए गए।
