नशीली दावाओं का कारोबार करने वाली फर्मों पर दर्ज होगी FIR : औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह

  • नशे के लिए कोडिन सिरप बेचने वाली मेडिसिना फर्म पर होगी रिपोर्ट
  • नशीला इंजेक्शन व नशीला सिरप बेचने वाली मसाइको पर दर्ज होगा केस 
बीपीएस न्यूज़ सवांददाता
कानपुर। बड़े पैमाने पर कोडिन युक्त सिरप बेचने वाली मेडिसिना हेल्थ केयर के खिलाफ जल्द ही रिपोर्ट दर्ज होगी। औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने कलेक्टरगंज थाने में तहरीर दी है। फार्म द्वारा कोडिन युक्त सिरप, अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल टेबलेट आदि दवाएं बड़े पैमाने पर बेची गई है। इसके बावजूद किसी का भी वेरिफिकेशन नहीं कराया गया। इससे पहले अग्रवाल ब्रदर्स पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। शिवम अग्रवाल और अनमोल गुप्ता की कोपरगंज स्थिति मेडिसिना हेल्थ केयर ने बड़े पैमाने पर कोडिंन युक्त सिरप व नशीली दवा अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल आदि दवाई बची है। यूपी सहित अन्य राज्यों में क्रय और विक्रय करने के बावजूद 7 बिलों का सत्यापन नहीं कराया गया। इन बिलों से कोडिंन युक्त कफ सिरप को यूपी के बाहर भी भेजा गया है। इससे पहले शिवम अग्रवाल के पिता विनोद अग्रवाल की कंपनी अग्रवाल ब्रदर्स के खिलाफ भी मुकदमा हो चुका है।
वही करोड़ों रुपए के नशीले इंजेक्शन बेचने वाली मसाइको एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने कलेक्टर गंज थाने में तहरीर दे दी है। दिखाने के लिए दुकान को बंद करके साकेत नगर गोदाम से नशीली दावाओं का कारोबार किया जा रहा था। दुकान का ड्रग लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका है। कोपरगंज में फर्म मसाईको एजेंसी थोक का दवा कारोबार करती थी। कंपनी का गोदाम साकेत नगर में है। दिसंबर 2024 में कंपनी ने बड़े पैमाने पर कोडिंन युक्त सिरप खरीद कर बेचा थ मसाइको एजेंसी ने बिक्री के बावजूद 28 बिल वाउचरों का सत्यापन नहीं कराया, बिक्री की जानकारी तब नहीं दी। इससे इन पर शक और गहरा गया। की गई खरीद की जानकारी बिक्री करने वाली फार्मो ने दी थी। औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने कोडिंन युक्त सिरप, अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल टैबलेट, नशीला इंजेक्शन जैसे नशे का कारोबार करने वाली मेडिसिना और मसाइको दोनों ही फर्मो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×