स्वतंत्रता दिवस पर पटकापुर स्वच्छता समिति द्वारा किया गया ध्वजारोहण

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति के द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व पार्षद आमोद त्रिपाठी द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर झंडा रोहण किया गया। राष्ट्रगीत के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। उसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनोरंजन प्रोग्राम किए गए। बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ नागरिकों ने अंग्रेजों से लड़ते हुए देश पर शहीद हुए महापुरुष बलिदानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही देश भक्ति पर गीत गाकर झंडा रोहण कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान किया। क्षेत्र की महिलाओं ने भी देश भक्ति पर गीत गाया। झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक कमल चंद बाजपेई, रमेश चंद्र बाजपेई, सुरेश चंद बाजपेई, राजवर्धन मिश्रा, अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, महामंत्री दीपक निगम, मंत्री गीता पांडे, रानी त्रिवेदी, मनीष अस्थाना, पारस शुक्ला, मनीष अग्रहरि, एवं अंजलि भक्त मंडल के संरक्षक विक्रम अवस्थी एवं राजकमल सिंह, सतीश चंद्र शर्मा आदि क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×