कानपुर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी, पकड़ा पानी का अवैध कारोबार

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कानपुर नगर वासियों को शुद्ध गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खास तौर पर पेय पदार्थ, नान अल्कोहलिक बेवरेजज तथा पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर, मिनरल, एनर्जी ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फ्रूट जूस, स्पार्कलिंग वॉटर आदि के निर्माण व विक्रय पर विशेष अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त सेकंड संजय प्रताप सिंह के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम गठित की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई प्रतिष्ठानों से छापेमारी कर खाद्य/पेय पदार्थ के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए। टीम ने कुल 13 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
जिसमें लक्ष्मी पुरवा कानपुर नगर से मिश्रित फ्रूट जूस, घाटमपुर कानपुर नगर से मिश्रित फ्रूट जूस, गांधी जूस कॉर्नर कानपुर नगर से मैंगो शेक, अहिरवा कानपुर नगर से अनार जूस साथ ही 5 किलो रंग युक्त अनारदाना नष्ट भी कराया गया है। काकादेव कानपुर नगर से फ्रोजन डिजर्ट, काकादेव कानपुर नगर से कुल्फी का घोल, शिवराजपुर कानपुर नगर से दूध की बर्फी, अलियापुर चौराहा बिल्हौर कानपुर नगर से पनीर, बिल्हौर कानपुर नगर से हल्दी पाउडर, बिल्हौर कानपुर नगर से बेसन, बिल्हौर कानपुर नगर से पेड़ा, बिल्हौर कानपुर नगर से बेसन के लड्डू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
वहीं रामा देवी कानपुर नगर से  पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। जहां 2700 पैक अवैध ड्रिंकिंग वॉटर के पैकेट को सीज किया गया। जो अवैध रूप से बिक्री हेतु पैक किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी अवैध रूप से कारोबार करते पाया गया जिसके पास खाद्य लाइसेंस न होने के कारण कारोबार बंद करा दिया गया। नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×