खाद्य सुरक्षा विभाग की मुहिम: 41 सैंपलों की जांच में एक फेल, छात्रों व व्यापारियों को किया जागरूक

कानपुर। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला (FSW) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चकेरी और सनिगवा क्षेत्र में सघन जांच और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कुल 41 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिसमें से एक नमूना अधोमानक (फेल) पाया गया।

स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सिखाए मिलावट पकड़ने के गुर

अभियान की शुरुआत उच्च प्राथमिक विद्यालय चकेरी से हुई। यहाँ एफ.एस. डब्लू. (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों, अध्यापकों और कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। बच्चे और शिक्षक अपने घरों से जो खाद्य पदार्थ लाए थे, उनकी लैब में लाइव जांच की गई। अधिकारियों ने बकायदा डेमोंसट्रेशन (प्रदर्शन) करके दिखाया कि रोजमर्रा के भोजन में मिलावट को कैसे पहचाना जाए। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों द्वारा पूछे गए जिज्ञासापूर्ण सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों समेत कुल 80 लोगों को जागरूक किया गया।

सनिगवा क्षेत्र में दुकानदारों और आम जनता को दी गई ट्रेनिंग

इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने सनिगवा क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी चौराहा, गुप्ता चौराहा एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर औचक जांच की। टीम ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर ऑन-द-स्पॉट टेस्ट किए। अभियान के तहत 10 खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता व नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जबकि 4 बड़े कारोबारियों को सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा, बाजारों में आए लगभग 60 आम उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया गया कि वे सामान खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें।

अधिकारियों की अपील: खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे जागरूक उपभोक्ता बनें और किसी भी सामान को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच जरूर करें। मिलावट की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×