नए साल पर खुशी मनाने की छूट, लेकिन हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: यूपी डीजीपी

लखनऊ। 2024 का आखिरी दिन आपका मंगलमय रहे और आप नव वर्ष 2025 का स्वागत कर सकें इसके लिए आपको, उसमें भी खासकर युवाओं को अपने ऊपर कुछ नियंत्रण रखना होगा। नए साल का स्वागत हुड़दंग से करने की जगह आप अपने पूरे साल भर का प्लान तैयार करें, कैसे आपको आगे बढ़ना और अपना लक्ष्य हासिल करना है। लेकिन आप अनियंत्रित हुए और आपकी वजह से किसी को परेशानी हुई तो यूपी पुलिस आपके लिए मुसीबत का सबक बन सकती है। क्योंकि उसके कंधों पर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा के अलावा कानून व्यवस्था संभाले की भी जिम्मेदारी है। इसीलिए नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजनों के दौरान हंगामा करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में संवेदनशील स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन स्थानों पर डिप्टी एसपी व एएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा।

खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरों, एसपी, डीआईजी व आईजी को ऐसे निर्देश दिए हैं कि जिलों में होटल, क्लब और मनोरंजन गृहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जहां नववर्ष के कार्यक्रम होते हो, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाये। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 31 दिसम्बर को फ्लैग मार्च भी निकाला जाए। महिलाओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई जाए।

प्रशांत कुमार ने 112 पुलिस सेवा को निर्देश दिए हैं कि नए साल पर अक्सर युवक सड़कों पर बाइक व कार तेज गति से चलाते हैं जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। इसको देखते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाए। ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की जाए। सभी प्रमुख बाजारों व सीमावर्ती स्थानों पर नजर रखी जाए।

डीजीपी ने अपने निर्देश में कहा है कि नववर्ष पर धार्मिक स्थानों पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते है। इसलिए इन स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रहे। प्रमुख मंदिरों पर ड्रोन से भी निगरानी कराई जाए। इन स्थानों पर लगे सीसी कैमरे चेक करा लिए जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी की जाए। इन पर आपत्तिजनक पोस्ट व अफवाह होने पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×