ट्रंप-पुतिन से नेतन्याहू तक… PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लगा तांता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल लीडर्स की तरफ से भी बधाई संदेश आ रहे हैं। पीएम मोदी को सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई संदेश दिया। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, इटली पीएम मेलोनी, ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक समेत तमाम नेताओं की तरफ से भारत के पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं मिली।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, मेरे अच्छे दोस्त नरेंद्र, मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ किया है, और हमने मिलकर भारत और इजरायल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपनी साझेदारी और अपनी दोस्ती को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकें। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त।”

मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, “मुझे उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम चाहते हैं कि वह स्वस्थ रहें और इस देश का नेतृत्व कर सकें जैसा कि वह कर रहे हैं।”

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने बधाई संदेश में कहा, “हमारे राष्ट्रीय सैनिक और भूटान के सभी लोग आपके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस खुशी के अवसर पर हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु की कामना करते हैं।”

न्यूजीलैंड पीएम ने दी बधाई

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए वीडियो जारी कर कहा, “नमस्कार, मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी। आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूजीलैंड के आपके सभी मित्रों की ओर से बधाई। आप 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम आपके साथ हैं। हम चाहते हैं कि दोनों महान राष्ट्र वह सुरक्षा-समृद्धि प्राप्त करें जिसकी हमें तलाश है।”

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी के लिए कहा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए प्रतिदिन आभारी हैं। प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे जल्द ही मिलने और दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं।”

मेलोनी ने दी बधाई

इटली पीएम ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे देशों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें।”

राष्ट्रपति पुतिन ने क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा, “सरकार के प्रमुख के रूप में आपके काम ने आपको अपने देशवासियों से बहुत सम्मान और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारी प्रतिष्ठा अर्जित की है। आपके मार्गदर्शन में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में प्रभावशाली परिणाम हासिल किए हैं। आप हमारे देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-भारतीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक महान व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं। मैं हमारे घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों की बहुत सराहना करता हूं। हम निश्चित रूप से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंडों के मौजूदा मुद्दों पर अपनी रचनात्मक बातचीत और संयुक्त कार्य जारी रखेंगे।”

बिल गेट्स ने भी दी बधाई

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “पीएम मोदी आपके 75वें जन्मदिन पर आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर शक्ति की कामना करता हूँ क्योंकि आप भारत की शानदार प्रगति का नेतृत्व करते हैं और वैश्विक विकास में योगदान देते हैं। गेट्स फाउंडेशन भारत सरकार के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। हम सब मिलकर विकसित भारत की दिशा में प्रगति का समर्थन कर रहे हैं।”

सुनक ने दिया बधाई संदेश

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस अनिश्चित समय में, हम सभी को अच्छे दोस्तों की जरूरत है और मोदी जी हमेशा मेरे और ब्रिटेन के अच्छे दोस्त रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि ये रिश्ते लगातार मज़बूत होते जा रहे हैं। मुझे पता है कि हम दोनों ने हाल ही में इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का आनंद लिया, जो इस बात की याद दिलाती है कि हमारे दोनों देश कितनी समानताएं रखते हैं।

पूर्व पीएम सुनक ने अपनी भारत यात्रा को भी याद करते हुए कहा कि वह इसे बहुत प्यार से याद रखेंगे। यह विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा के अनुरूप एक शानदार आयोजन था। मोदीजी, मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और जल्द ही आपसे मिलने की आशा करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×