गुमशुदा बालक को पुलिस ने मात्र 6 घंटे में किया सकुशल बरामद

कानपुर। राहुल निवासी ग्राम उत्तरीपुरा, थाना बिल्हौर का लगभग 7 वर्षीय पुत्र, जो अपनी दादी के पास गांधी मार्केट, जीटी रोड, चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र में रह रहा था, प्रातः लगभग 9:30 बजे घर से निकला था। काफी तलाश के बाद भी बालक का कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक सैय्यद खादिम सज्जाद, चौकी प्रभारी इंदिरा नगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण कराया तथा संभावित स्थानों पर लगातार सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक को लगभग 6 घंटे के भीतर थाना चौबेपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने  पुलिस टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×