किसानों को फ्री बिजली देने की बात कहकर मीटर लगा रही सरकार: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को यहां एक महापंचायत में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वर्ष तक किसानों को फ्री बिजली देने की बात कही थी लेकिन अधिकारियों ने किसानों के खेतों पर मीटर लगाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने पूछा कि अगर मीटर लग जाएंगे तो फ्री बिजली कैसे आएगी?टिकैत ने यहां मुंडेरा में आयोजित किसान महापंचायत के बाद संवाददाताओं से कहा, “अगर मीटर लगाना है तो 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना होगा नहीं तो किसान के खेत में मीटर नहीं लगेगा।”

उन्होंने धान की कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि पूर्वांचल में जौनपुर, मिर्जापुर और बलिया में 1200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में धान किसानों से लिया जा रहा है। टिकैत ने कहा कि यही हाल मक्का का है।

भाकियू नेता ने कहा कि अकेले बिहार में एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान फसलों को कम कीमत पर बेचने से किसानों को होता है और यह हाल सभी राज्यों का है। टिकैत ने आरोप लगाया, “सरकार चाहती है कि लोग बंधुआ मजदूर बनकर रहें। यह एक बड़ी साजिश रची जा रही है। यह सरकार देश को श्रमिकों का देश बनाना चाहती है क्योंकि उद्योगों में श्रमिकों की भारी कमी है।”

उन्होंने कहा, “अग्निवीर आने वाले दिनों में गार्ड का काम करेंगे क्योंकि अकेले अदाणी समूह को 25,000 गार्डों की जरूरत है। यह भर्ती (अग्निवीरों की) अडानी के लिए हो रही है। यह देश कृषि प्रधान देश से श्रमिक प्रधान देश बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×