- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
कानपुर। शहर के साकेत नगर में दीप तिराहे के पास टाइटन वर्ल्ड शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। यूपी सरकार मे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा द्वारा फीता काटकर टाइटन वर्ल्ड शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम के आयोजन गौरव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर किया।

शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में कानपुर शहर के गणमान्य लोग एवं टाइटन घड़ी खरीदने व देखने आए ग्राहक उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर व्यापारिक नगरी है। यहां टाइटन जैसा भरोसेमंद ब्रांड का नया टाइटन वर्ल्ड शोरूम खुलना स्वागत के योग है। टाइटन ने हमेशा गुणवत्ता और भारतीय ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखा है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे नए प्रतिष्ठान खुलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और कानपुर महानगर के विकास को गति मिलती है। मैं गौरव अग्रवाल को इस नई शुरुआत के लिए दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। टाइटन वर्ल्ड शोरूम के गौरव अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य कानपुर के लोगों को विश्व स्तरीय घड़ियों और प्रीमियम कलेक्शन की पूरी रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। टाइटन वर्ल्ड स्टोर में टाइटन, फास्टट्रैक, सोनाटा और रागा ट्रामी हेल्फायर केनेथ कोल की लेटेस्ट डिजाइन के साथ-साथ विशेष ऑफर भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर टाइटन वर्ल्ड शोरूम के संरक्षक विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे लिए बेहद खास और गर्व का दिन है, क्योंकि हम साकेत नगर, कानपुर में अपने एक्सक्लूसिव वर्ल्ड ऑफ टाइटन शोरूम के शुभारंभ के साथ अपने ग्राहकों के लिए इसके दरवाज़े खोल रहे हैं।

वर्ल्ड ऑफ टाइटन के एक ही छत के नीचे विश्वसनीय और प्रतिष्ठित घड़ियों के शानदार कलेक्शन उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम और सुरुचिपूर्ण शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है, जहाँ हर अवसर और हर व्यक्तित्व के लिए अलग-अलग स्टाइल और डिज़ाइन की घड़ियाँ उपलब्ध हों। हमारा उद्देश्य केवल घड़ियाँ बेचना नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों को गुणवत्ता, विश्वास, स्टाइल और बेहतरीन सेवा का अनुभव प्रदान करना है। हमें बेहद खुशी है कि हम कानपुर के लोगों के लिए घड़ियों की इस विशेष और प्रीमियम डेस्टिनेशन को लेकर आए हैं।
हम अपने सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों, मित्रों और सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें अपना प्यार, विश्वास और समर्थन दिया। आज आपकी उपस्थिति ने इस अवसर को हमारे लिए और भी यादगार बना दिया है। हम आने वाले वर्षों में भी कानपुर के लोगों की सेवा पूरी निष्ठा और गर्व के साथ करते हुए अपने ग्राहकों के साथ एक मजबूत और दीर्घकालिक संबंध बनाने की आशा करते हैं। हम सभी को वर्ल्ड ऑफ टाइटन, साकेत नगर में आने और समय, स्टाइल, शान और सटीकता की इस शानदार दुनिया का अनुभव करने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं। टाइटन वर्ल्ड में आए हुए अन्य अतिथियों का स्वागत हर्षित अग्रवाल ने किया।
