चैपिंयस ट्राफी मे भारत की विजय के लिए किया हवन

कानपुर। रविवार को चैपिंयस ट्राफी क्रिकेट मैच में भारत व पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला है।देश भर ही नही बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस महा मुकाबले पर रहेंगी।देश मे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थनाए की जा रही हैं।शनिवार को गोबिन्द नगर क्षेत्र मे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन किया गया।लोगों ने हवन मे टीम की जीत के लिए आहुतियां अर्पित की।
भारत व पाकिस्तान के हर मैच में रोमांच चरम पर रहता है।दोनों देशो के खिलाड़ी  इस मैच में जीत के लिए अपना सबकुछ झोक देते है।पब्लिक भी इस मैच को हर कीमत पर जीतने के लिए उत्सुक रहती है।शनिवार को चैपिंयस ट्राफी के होने वाले महा मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के लिए गोबिन्द नगर ब्लाक 2 मे स्थित आर्य समाज मन्दिर मे लोगों ने हवन यज्ञ किया।इस यज्ञ मे बडी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लेकर टीम की विजय की कामना करते हुए यज्ञ मे अपनी आँहुतिया अर्पित की।इस मौके पर इण्डिया विन,जितेगा भाई जितेगा-इण्डिया जितेगा के जोरदार नारे बुलंद किए गए।प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य,चन्द्र कान्ता गेरा,वीरेन्द्र मल्होत्रा, सुरेन्द्र गेरा,कविता कपूर,श्वेता सचदेव, पूजा आर्य,निधी,शंकुतला मेंहदीरत्ता,शालू,पुष्कर खंडूजा आदि ने यज्ञ में आँहुतिया अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×