गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर… 98 मरीजों का उपचार, डेंगू-मलेरिया की सभी जांचे नेगेटिव

कानपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बिधनू ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधनू की आर.आर.टी. टीम ने ग्राम सभा भैरमपुर मजरा पंचपुरवा और दढ़िया गांव में शिविर लगाया।
ग्राम प्रधान जगदेव प्रसाद की मौजूदगी में हुए शिविर में 98 मरीजों का इलाज किया गया। 66 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच आर.डी.टी. किट से की गई, सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, शरीर ढककर रखने, प्राकृतिक रिपेलेंट लगाने, आसपास सफाई रखने और खुले जलपात्रों को नियमित रूप से खाली कर सुखाने की सलाह दी गई।
इसी दौरान ग्राम बकौली में पंचायत राज विभाग की ओर से नालियों और जलभराव वाले स्थलों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।
ग्राम रुस्तमपुर में डॉ. नीरज सचान के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां 80 मरीजों का इलाज किया गया और 65 लोगों की मलेरिया-डेंगू जांच की गई, सभी रिपोर्ट नेगेटिव रहीं। ग्राम सचिव ने गांव में साफ-सफाई कराई और जलभराव पर दवा का छिड़काव करवाया। शिविरों के दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×