हिमाचल गान

डॉ.राजीव डोगरा – कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

उच्च हिमालय बहती नदियां
कल कल करती
झरनों की आवाजें
फैली हरियाली ,सुगंधित सुमन
महके समीर,बहकी कलियाँ
ऐसी गोद हिमाचल की
जय जय जय हिमाचल की।

ऊंचे वृक्ष,नीची नदियां
कर्कश करती चट्टानें
चहकते पक्षी,महकती फसलें
सरसराहट करता पानी
गरजते बादल,बसरते घन
ऐसी गोद हिमाचल की
जय जय जय हिमाचल की।

बाल ग्वाल,लाल गाल
मदमस्त धूप,अनंत गगन
मीठी बातें,ठंडी रातें
धौलाधार की श्रंखलाएँ
देवों की भूमि,सनातन की आन
ऐसी गोद हिमाचल की
जय जय जय हिमाचल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×