नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी, एक ही सिरिंज से कई लोग ले रहे ड्रग्स, HIV पॉजिटिव पाए गए 100 से अधिक युवा

हाजीपुर के तेरसिया दियारे में स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। शराबबंदी के बाद इलाके में ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैला और अब ड्रग्स को सिरिंज के साझा इस्तेमाल ने पूरे क्षेत्र को HIV का ‘डेंजर जोन’ बना दिया है।  महज डेढ़ महीने के भीतर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 100 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे डरावना सच यह है कि इनमें 12 वर्ष के मासूम बच्चों से लेकर 35 वर्ष तक के युवा शामिल हैं।

तेरसिया दियारे के युवा ‘कोटा’ नामक ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। नशा करने का तरीका बेहद जानलेवा है, युवा पहले इस पाउडर ड्रग्स को पानी में घोलते हैं, फिर 4 से 5 लोग एक ही सिरिंज में भरकर थोड़ा-थोड़ा अपनी नसों में इंजेक्ट करते हैं। इस नशा को लेने के बाद शरीर में उठने वाले असहनीय दर्द और एलर्जी से बचने के लिए वे उसी संक्रमित सुई से दर्द निवारक और एलर्जीरोधी इंजेक्शन भी लेते हैं। इस साझा इस्तेमाल ने पूरे इलाके में एचआईवी संक्रमण की एक अटूट साइलेंट चेन बना दी है।

कुल संक्रमितों में से 60 प्रतिशत से अधिक केवल 20 से 25 वर्ष की उम्र के युवा हैं। स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने 6 महीने पहले 12 संदिग्धों के सैंपल लिए थे, जिनमें 8 पॉजिटिव मिले। इसके बाद बड़े पैमाने पर लगे कैंपों में यह आंकड़ा 100 के पार चला गया। मामला बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में 12 जुलाई तक 77 मरीजों की एआरटी दवाएं शुरू करवाई थी।

आपको बता दें, कुछ पीड़ितों  ने अपनी आपबीती सुनाई। जिसमें 16 साल के एक युवक ने बताया कि ‘मैं गाड़ी चलाकर महीने के 1 लाख तक कमा लेता था। गांव के लड़कों की संगति में ड्रग्स की लत लगी। पैसे खत्म हुए तो गाड़ी बेच दी। एक ही सुई से नशा लेने के कारण मुझे एचआईवी हो गया और मुझसे मेरी पत्नी भी संक्रमित हो गई। 16 की उम्र में जिंदगी बर्बाद हो चुकी है।’ वहीं दूसरे पीड़ित ने कहा कि ‘गांव में नशा इतना फैल चुका है कि अगर हर घर की जांच हो, तो 1-2 एचआईवी मरीज जरूर मिलेंगे। हम ड्रग्स और एविल घोलकर नस में ले लेते थे। अब डर भी लगता है और जीना भी चाहता हूं, लेकिन लत छूट नहीं रही।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×