नीले ड्रम वाली मुस्‍कान जेल में सुन रही मोह‍ब्बत भरे गाने, साहिल बेवफाई वाले गानों की कर रहा फरमाइश

मेरठ जिला जेल में बंदियों के बीच इन दिनों एक अनोखा रेडियो स्टेशन चर्चा का केंद्र बना हुआ है। करीब 3 महीने पहले शुरू हुए इंटरनल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो परवाज’ पर बंदियों की फरमाइश के गाने बजाए जाते हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा मांग प्यार और मोहब्बत से जुड़े गीतों की आ रही है। पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान भी इसी जेल में बंद है। वो मोहब्बत की नगमे सुन रही है। जेल नियमावली के अनुसार बंदी एक-दूसरे से सीधे नहीं मिल सकते। ऐसे में पसंदीदा गीतों के जरिए वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने का माध्यम तलाशते हैं।

आपको बता दें कि रेडियो का प्रसारण प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 2-2 घंटे तक होता है. कैदी एक दिन पहले अपनी फरमाइश एक पर्ची पर लिखकर सुरक्षाकर्मियों को सौंप देते हैं। इसके बाद अगले दिन रेडियो पर उनका पसंदीदा गाना बजाया जाता है। पहचान गोपनीय रखने के लिए बंदी का नाम नहीं बल्कि सिर्फ बैरक नंबर बताया जाता है।

जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान सबसे ज्यादा प्यार-मोहब्बत और बिछड़न वाले गानों की फरमाइश कर रही है। रेडियो पर बजने वाले प्रमुख गानों की फेहरिस्त में शामिल हैं-

  • बेखुदी में सनम उठ गए जो कदम…
  • शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है…
  • मेरे महबूब कयामत होगी, आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी…
  • हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं…
  • अंखियों के झरोखे से मैंने देखा जो सांवरे…
  • तेरा मेरा प्यार अमर फिर क्यों मुझको लगता है डर…
पुरुष बैरक से भी प्यार, जुदाई, बेवफाई और परिस्थिति से जुड़े गानों की फरमाइश सबसे ज्यादा आती है। जेल में युवा से लेकर अधेड़ उम्र तक के पुरुष बंदी हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, कुछ पुरुष बंदी ऐसे भी हैं जो अपनी प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। ऐसे बंदियों की ओर से सिचुएशनल गानों की फरमाइश भी आती है। इसी जेल में मुस्‍कान का प्रेमी साहिल भी बंद है।

मेरठ जिला जेल में मई, 2026 में ‘रेडियो परवाज’ नाम से एक नया रेडियो स्टेशन शुरू किया गया है। परवाज का मतलब ऊंचे विचार रखना होता है। यह यूपी की जेलों में 11वां और इंडिया विजन फाउंडेशन का बनाया 17वां रेडियो स्टेशन है। इसे मुथूट फाइनेंस के सहयोग से शुरू किया गया है। इंडिया विजन फाउंडेशन की स्थापना डॉ. किरण बेदी ने की है। यह रेडियो केंद्र जेल सुधार और बंदियों के पुनर्वास की दिशा में शुरू किया गया है।

जेल में शुरू हुआ यह रेडियो स्टेशन काफी मॉडर्न है। यहां कंप्यूटर, मिक्सर, सारेगामा कारवां से लेकर हाईटेक स्पीकर भी हैं। रेडियो स्टेशन का इंटीरियर भी काफी एडवांस है। यहां रजामुराद, संजय दत्त, मोहम्मद रफी, अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार के पोट्रेट लगे हैं।

मेरठ जेल में नीले ड्रम वाली मुस्कान, उसका प्रेमी साहिल, पति को सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप, गुरप्रीत, तुषार, दामिनी, कविता, अंजली भी बंद हैं। ये वो नाम हैं, जिन्होंने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में अपने पतियों की बॉयफ्रेंड की मदद से हत्या कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×