अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा : सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।

भारती ने कहा, अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना। चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी।

मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा। लोगों ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया के नेताओं की बैठक के बाद केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक विपक्षी गठबंधन 295 से अधिक सीटों पर विजयी रहेगा।

उन्होंने कहा, इंडिया एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा को केवल 220 सीटें मिलेंगी जबकि राजग को 235 सीटें मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×