हेलमेट नहीं लगाओगे तो हम जैसा हो जाओगे, विकलांग एसोसिएशन ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

कानपुर। विकलांग एसोसिएशन ने आज सड़क दुर्घटना रोकने के लिए विजय नगर चौराहे से यातायात जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में दिव्यांगजन हांथो में तख्ती लिये हुए थे। जिसमें लिखा था। हेलमेट नहीं लगाओगे तो हम जैसा हो जावोगे, नशा करके गाड़ी चलाओगे – यम लोक पहुँच जावोगे, सुरक्षित जीवन का अर्थ है – सुरक्षा बिना सब ब्यर्थ है, जो बचाये अपना अंग सारि खुशियाँ उसके संग, मत करो इतनी मस्ती – जिन्दगी नहीं है सस्ती।
इस अवसर पर विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि  अधिकतर दुर्घटना बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अनट्रेन्ड व्यक्तियों के वाहन चलाने, ओवरलोड सवारी ढोने, नशा करके वाहन चलाने,  तेज गती से वाहन चलाने के कारण होती है। दुर्घटना करने वालों में बच्चों के साथ साथ शिक्षित पढे लिखे लोग भी शामिल है। ये लोग दुर्घटना करके खुद घायल होते हैं और दुसरों को घायल करके दिव्यांगता का शिकार बना देते हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मार्ग दुर्घटना रोकना केवल पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है सभी नागरिकों को भी अपनी स्वयं की सुरक्षा को लेकर जारूक होना चाहिए।
जागरूकता रैली में में  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,  अल्पना कुमारी,  गुड्डी दीक्षित,  गौरव कुमार, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, त्रिप्ती खरे, राजेश कुमार शुक्ला, रोली शुक्ला, दिलीप कुमार, अर्जुन कुमार, रंजीत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×