मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया, तो देश भर के दिव्यांगजन घेरेंगे राष्ट्रपति भवन 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिव्यांगजनों का उपहास करने, उन्हें लंगड़ा लूला कहने व खण्डित मूर्ति कि उपमा देकर अपमानित करने  पर पार्टी ने अपनी घोर आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के नेता अमर्यादित हो गए हैं। दिव्यांगजनों को अपमानित करने का प्रचलन चल गया है।
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस देश में दिव्यांगजनों को संरक्षण देने के लिए दिव्यांगजन अधिनियम 2016 जैसा कानून बना हुआ है। उस देश में मोहन यादव जैसे मुख्यमंत्री  के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्यवाही न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है कि मोहन यादव को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता है तो देश भर के दिव्यांगजन राष्ट्रपति भवन का घेराव करेंगे। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर दिव्यांगजनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी की कृपा के मोहताज नहीं है। अपना हक व अधिकार छीन कर लेना जानते हैं।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, अनुराधा गुप्ता, ममता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×