दिव्यांगों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न हुई तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी करेगी बसों का चक्का जाम

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार द्वारा 17 अप्रैल को केसीटीएसएल के प्रबन्ध निदेशक को ज्ञापन देकर सिटी बसों में दिव्यांगजनों नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल करने की मांग की थी। जिसके सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक द्वारा मुख्य संचालन अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द सिटी बसों में दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा बहाल न हुई तो सिटी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सरकार के सभी नियम मानने को तैयार हैं। लेकिन के सी टी एस एल दिव्यांगजनों को नि: शुल्क यात्रा सुविधा नहीं देना चाहता है। नि: शुल्क यात्रा सुविधा हेतु बनने वाले पास कि संख्या पर्याप्त नहीं है। के सी टी एस एल हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आन्दोलन हमारी मजबूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×