कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत एवं वितरण में अनियमितता संबंधी अफवाहों के संबंध में थाना नजीराबाद क्षेत्रांतर्गत चौकी जेके मंदिर में सूचना प्राप्त होने पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया।
मौके पर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन लगवाकर गैस सिलेंडर का वितरण सुचारु रूप से कराया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी गैस की कमी अथवा अव्यवस्था की स्थिति नहीं पाई गई तथा मौके पर शांति व्यवस्था पूर्णत: सामान्य रही।
सभी उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेंडर की किल्लत संबंधी किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित गैस एजेंसी अथवा प्रशासन से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।
यदि किसी गैस एजेंसी/डीलर द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी या असुविधा की जा रही है, तो उपभोक्ता निम्नलिखित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
भारत गैस (Bharat Gas) हेल्पलाइन नंबर:
1800-22-4344 (टोल फ्री)इंडेन गैस (Indane Gas) कस्टमर केयर नंबर:
1800-2333-555 (टोल फ्री)एचपी गैस (HP Gas) कस्टमर केयर नंबर:
1800-2333-555 (टोल फ्री)