लोहे के तवे पर बनाना है क्रिस्पी डोसा तो इन टिप्स का रखें ध्यान, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

लगभग हर किसी को साउथ इंडियन फूड काफी ज्यादा पसंद होता है। तो वहीं सेलिब्रिट्री भी साउथ इंडियन फूड को लेकर अपना प्यार जग जाहिर कर चुके हैं। कई एक्टर और एक्टर्स ने य़ह भी बताया कि सांभर और चटनी के साथ वह नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह काफी हेल्दी होता है। वहीं कई लोग घर पर बाजार जैसा डोसा बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन लोहे के तवे पर यह चिपक जाता है। जिससे न सिर्फ डोसा का टेस्ट खराब होता है, बल्कि तवा भी खराब हो जाता है।

ऐसे में अगर आप भी मार्केट जैसा डोसा घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एकदम मार्केट जैसा कुरकुरा डोसा बनाने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में डोसा बनाने के दौरान आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

गंदा न हो तवा

अगर आप भी घर पर डोसा बनाना चाहती हैं, तो पहले तवे को अच्छे से साफ कर लें। तवे पर तेल या गंदगी नहीं लगी रहेगी, तो डोसा सही नहीं बनेगा। इसलिए तवे को अच्छे से साफ करने के बाद डोसा बनाना चाहिए।

ऐसे चिकना करें तवा

आपको बता दें कि डोसा बनाने के लिए तवा को पहले से तैयार कर लेना चाहिए। तवा को तैयार करने के लिए आलू और प्याज काट लें। फिर आधे कटे आलू व प्याज को तेल में डुबोकर इसको चिकना करें।

तवा को पहले गर्म फिर करें ठंडा

अगर तवे पर लगातार डोसा चिपक रहा है, तो पहले तवे को अच्छे से गर्म करें और फिर ठंडा कर लें। ऐसे में जब आप तवा पर डोसा बनाएंगी तो यह पहले से ज्यादा कुरकुरा बनेगा।

ना करें ऐसी गलतियां

डोसा बनाने के दौरान फ्रिज से बेटर निकालकर तुरंत इस्तेमाल न करें। बेटर को फ्रिज से निकालकर इसको कुछ देर के लिए बाहर रखें। बेटर तैयार करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी नहीं डाला गया। क्योंकि बेटर में ज्यादा पानी होने से डोसा फटने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×