भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ वीके साहू ने कहा- समाज के लोगों को एकजुट होकर राजनीति में आगे आना चाहिए

बीपीएस न्यूज़
कानपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक राष्ट्रीया इंटर कालेज किदवई नगर में की गयी। बैठक में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा कानपुर के उत्तर दक्षिण एवं ग्रामीण जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उत्तर जिला अध्यक्ष स्वास्तिक कृष्णन साहू, दक्षिण जिला अध्यक्ष सुभाष साहू, ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष शिवकुमार साहू, तीनों जिलों के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। संगठन के विधिक सलाहकार अमित साहू ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूती देने एवं समाज को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई।
प्रदेश महामंत्री डॉ वीके साहू ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और आवाहन किया कि कानपुर नगर के प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिससे संगठन और मजबूती के साथ समाज की सेवा कर सके। अपने संबोधन में यह भी कहा कि सभी मजबूत लोगो को एकजुट होकर राजनीति में आगे बढ़कर आना चाहिए।
मुख्य अतिथि के.के. साहू  AGM स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि इंद्र जीत साहू ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रिया इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम पाल साहू ने की। युवा दक्षिण जिलाध्यक्ष पूर्व DAV अध्यक्ष आशीष साहू, उत्तर युवा जिला अध्यक्ष पार्षद विकास साहू सहित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष- आशीष साहू, आलोक साहू, ओम प्रकाश साहू, आलोक साहू, वीरेंद्र साहू, महामंत्री-मुकेश साहू, धीरज साहू , BND के पूर्व छात्र नेता अध्यक्ष संगम साहू, मंत्री- अर्पित राठौर, शुभम साहू, कोषाध्यक्ष – राम खिलावन
मीडिया प्रभारी-मन्नू साहू, सचिन साहू, बीपीएस न्यूज़ (संपादक) बी.पी. साहू आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×