तीन दिनों में 50 से अधिक अपराधियों का किया गया सत्यापन….. अपराधियों पर की जा रही सख्त कार्रवाई : पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह

  • इरफ़ान नामक अपराधी को भी किया गया सत्यापित
  • 1,00,000 की ली थी फिरौती, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन में पिछले तीन दिनों में 50 से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया गया है। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जिन अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, उन्हें थानों पर बुलाकर जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में इरफ़ान नामक अपराधी को भी सत्यापित किया गया, जिसने 1,00,000 की फिरौती ली थी और 5,00,000 की मांग की थी। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जिस स्थान से उसने कॉल कर फिरौती मांगी थी, वहाँ भी जांच की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार सेंट्रल ज़ोन में अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सत्यापन हेतु टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और उनकी हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×