चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री बबिता मिश्रा

गुजरे जमाने का सुपर हिट गीत ‘एक हसीना थी….’ का रीमिक्स वर्जन बहुत जल्द ही संगीतप्रेमियों के बीच बहुत जल्द ही पहुंचने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री बबिता मिश्रा बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। अभिनेत्री बबिता मिश्रा अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो को लेकर इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बबिता मिश्रा कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म ‘हर्रा- रिवेंज ऑफ डेथ’ में बबीता मिश्रा डबल रोल में थी। कानपुर (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी बबिता मिश्रा ‘क्राइम अलर्ट’ सीरीज में अभिनय कर चुकी हैं। गुजराती फिल्मों में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।
अभिनेत्री बबिता मिश्रा अपनी ग्रेजुएशन पूरी करके अपने सपने को साकार करने के लिए बॉलीवुड में आ गयी। बचपन से उनकी इच्छा रही कि वह एक अभिनेत्री बने। डांस में वह माहिर तो थी मगर अपनी एक्टिंग स्किल बढ़ाने के लिये उन्होंने एक्टिंग क्लास भी जॉइन किया और अपने लक्ष्य को पाने में जुट गई। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उन्हें काम मिलता गया और वह अपने मुकाम में आगे बढ़ती रही। बबिता मिस गोरखपुर और मिस यूपी अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं। ट्रेवलिंग, डांसिंग और कुकिंग उन्हें बेहद पसंद है। उनकी इच्छा है कि निकट भविष्य में अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ते रहेंगी। संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की उनकी दृढ़ इच्छा है। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कंगना रनौत इनके पसंदीदा कलाकार हैं। फिलवक्त वो सीरियल, वेबसीरिज, शार्ट मूवी और एड फिल्म्स में  अभिनय कर रही हैं और अभी उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट् फ्लोर पर जाने वाले हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×