युग दधीचि देहदान संस्थान व मेडिकल कालेज की संयुक्त नेत्र दान जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

  • वॉक फॉर ब्लाइंड्स, दिल में नेत्रहीनों का दर्द, आँखों पर पट्टी
कानपुर। युग दधीचि देहदान संस्थान एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयास से आज मोतीझील में वॉक फॉर ब्लाइंड्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि नगर में प्रथम बार नेत्रहीनों का दर्द वास्तविक रूप से अनुभव करने के लिए नगर के पचासों गणमान्य एवं सैकड़ो चिकित्सा छात्र आंखों पर पट्टी बांधकर चले और नेत्रदान का संदेश समाज को दिया। 
रैली का नेतृत्व देहदान अभियान की महासचिव माधवी सेंगर एवं नेत्ररोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर शालिनी मोहन ने किया। डॉक्टर शालिनी ने कहा कि अब हमारे पास नेत्र संरक्षण की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए हम हर समय नेत्रदान स्वीकार कर सकते हैं, अब हमारे पास आई बैंक भी है और प्राप्त कॉर्निया सुरक्षित रखा जा सकता है। रैली का प्रारंभ पूर्व महापौर कैप्टन जगत वीर सिंह द्रोण ने किया। इस अवसर पर विधायक बहन नीलिमा कटियार ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने देहदान व नेत्रदान का संकल्प वर्ष 2020 में किया है और समाज से आग्रह है कि कम से कम अपने नेत्रदान हेतु अवश्य आगे आए। रैली कारगिल गेट से प्रारंभ होकर अमर ज्योति चौक होते हुए पुनः कारगिल गेट पर समाप्त हुई। महिला शक्ति के रूप में आईएमए अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, बाल आयोग सदस्य डॉक्टर अनीता गुप्ता, अटलजी की पौत्री नंदिता मिश्रा, डॉक्टर रचना दुबे, डॉक्टर अलका दीक्षित, सीमा अग्रवाल ने पूरे उत्साह से नेत्रदान रैली में भाग लिया। धर्मसंघ से पंडित शेष नारायण त्रिवेदी,  सुमित मिश्रा, आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट अजय अग्निहोत्री, रवि तिवारी, प्रकाश धवन, शांति भूषण, क्रांति कुमार, आदित्य कुमार मौजूद रहे। रैली का संयोजन मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×