नौबस्ता चौराहा पर यातायात दबाव एवं अतिक्रमण की समस्या के दृष्टिगत चला संयुक्त अभियान

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में नौबस्ता चौराहा पर यातायात दबाव, अवैध ऑटो/ई-रिक्शा स्टैंड एवं अतिक्रमण की समस्या के दृष्टिगत एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, NHAI, आरटीओ विभाग तथा मेट्रो विभाग के अधिकारीयों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कार्यवाही सुनिश्चित कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया—

चौराहा पर यातायात सिग्नल प्रणाली को शीघ्र प्रारंभ कर प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे जाम की समस्या में कमी लाई जा सके। स्लिप-वे पर अनधिकृत प्रवेश एवं अव्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु बैरिकेटिंग लगाई जाए। ऑटो, टेंपो एवं ई-रिक्शा के अवैध ठहराव को समाप्त करने के लिए उनके लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर नगर निगम के द्वारा स्टैंड निर्धारित किये जाए।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, विशेषकर ओवरलोडिंग एवं अवैध पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सघन प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की जाए। चौराहा पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाने एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनायें रखने हेतु सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। साथ ही मौके पर ही 58 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई। संयुक्त अभियान के दौरान एसीपी नौबस्ता, थाना प्रभारी नौबस्ता एवं हनुमंत विहार, यातायात निरीक्षक दक्षिण जोन(द्वितीय) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×