खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चलाया गया निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान, खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।
टीम द्वारा शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर मेला परिसर में छापेमारी कर निम्नानुसार 12 कि.ग्रा. रंगीन व अमानक खाद्य सामग्री नष्ट की गई:
चटनी (राकेश FBO) – 3 कि.ग्रा., रंगीन नमक (विशु FBO) – 2 कि.ग्रा., रंगीन फिंगर चिप्स – 3 कि.ग्रा., रंगीन कबाब (सुरे) – 2 कि.ग्रा., रंगीन चटनी (शंभू) – 2 कि.ग्रा.।

इस दौरान लगभग 250 मेलावासियों और खाद्य कारोबार संचालकों (FBOs) के मध्य IEC गतिविधियों के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जागरूकता फैलाई गई। खाद्य सामग्री को ढक कर रखने एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
तिवारी ढाबा, भौती (कानपुर नगर) को रंगीन खाद्य पदार्थ के उपयोग पर चेतावनी दी गई। भण्डारित रंगीन खाद्य रंग को मौके पर नष्ट कराया गया।
साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एस.डी. होटल, चकरपुर (कानपुर नगर) को स्वच्छता बनाए रखने, बंद डस्टबिन के प्रयोग एवं कच्चे खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण हेतु निर्देशित किया गया।
शिवा ढावा भवती, भदौरिया ढाबा चकरपुर, दीपू चौहान ढाबा, जनता ढाबा का निरीक्षण किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा के कार्यालय द्वारा उपलब्ध ग्राहक संतुष्टि फीडबैक food safety conect app पर के सिटिकर लगवाये गये खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।साफ सफाई कचरा प्रबंधन अच्छे कच्चे माल के प्रयोग हेतु निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वास्थ्यकर सामग्री के उपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×