इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु करें आवेदन 

कानपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर विकास सिंह ने नगर वासियों को सूचित किया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP 2026) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण एव प्रेरणादायक उपलब्धियां प्राप्त की है एवं इस पुरस्कार हेतु ऐसे बालक एवं बालिकाए पात्र होगें।
जिनकी आयु 05 वर्ष से 16 वर्ष के मध्य है। (आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी) जनपद कानपुर नगर से इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक सरकार भारत की अधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कक्ष संख्या-06. जिला प्रोबेशन कार्यालय, कलेक्ट्रेट कानपुर नगर मे सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×