खाली पेट चाय पीना बीपी के मरीज लिए खतरनाक है क्या ? पीने से पहले जान लें

भारत में हर दूसरा व्यक्ति चाय का दीवाना है. सुबह सोकर उठने से लेकर लेट नाइट जगने तक के लिए लोग चाय का सहारा लेते हैं. कभी सर दर्द तो कभी किसी बात को लेकर टेंशन मिटाने के लिए चाय ही मददगार साबित होती है. बरसात के मौसम में लोग चाय पकौड़ी बड़े चाव से खाते हैं. वहीं ठंड के मौसम में भी चाय की खपत काफी बढ़ जाती है. सर्दी से बचने के लिए लोग हर दूसरे घंटे अदरक वाली चाय का सेवन करते हैं.

लेकिन कुछ लोग चाय का सेवन गलत तरीके से भी करते हैं. कभी अधिक चाय पी लेते हैं, तो कभी खाली पेट चाय पीते हैं. या फिर कभी खाना खने के बाद रात में चाय पी लेते हैं. आपको बता दें, चाय जितना ही कई छोटी समस्याओं से राहत दिलाती है, उतना ही इसके गलत तरह से पीने पर सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है. अगर आप भी खाली पेट चाय पीते हैं, तो पीने से पहले कुछ बातें जरूर जान लें. इसके लिए ये आर्टिकल पढ़ें….

कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हाई बीपी और हार्ट अटैक के मरीज क्या खाली पेट चाय पी सकते हैं? कहीं ये हाई बीपी के मरीज के लिए नुकसानदायक तो नहीं. दरअसल, आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति हाई बीपी और दिल की बीमारी से ग्रस्त है. इसकी वजह है गड़बड़ लाइफस्टाइल. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट का ये मानना है कि ज्यादातर लोग चाय से ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं. यहां तक कि वो भी जो हाई बीपी और हार्ट के भी पेशेंट हैं. अब सवाल यह है कि क्या खाली पेट चाय पीना हाई बीपी के मरीजों के लिए खतरे की घंटी है…

हाई बीपी के मरीजों को खाली पेट चाय पीना चाहिए या नहीं-
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो हमेशा दूध वाली चाय ही पिएं. क्योंकि अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे आपका बीपी कम होने के बजाय बढ़ा सकता है. साथ ही दूध वाली चाय पीे से आपको गैस और ब्लड वेसेल्स को सिकुड़न की समस्या हो सकती है. इसलिए खाली पेट दूध वाली चाय पीने से बचें.

कौन सी चाय पिएं- 
अगर सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने के शौकीन हैं तो, ऐसे में हाई बीपी के मरीजों के लिए ग्रीन टी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इससे आपकी हाई बीपी की समस्या कम हो सकेगी. ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन से भरपूर होती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है. इसके अलावा आप ब्लैक टी का भी सेवन कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×