पत्रकार की हत्या के विरोध में पत्रकार संगठन ने कानपुर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। सीतापुर के पत्रकार  की निर्मम हत्या के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर महोली के वरिष्ठ संवाददाता राघवेन्द्र बाजपेई की निर्मम हत्या के बिरोध मे ज्ञापन। उपरोक्त बिस्यक प्रकरण को सादर आपके संज्ञान मे लाना हैं कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर महोली के वरिष्ठ संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई है। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन इस जघन्य आपराधिक घटना की घोर निंदा करता है।
बेहद दुखद है कि जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है वही आज सुरक्षित नहीं है पत्रकारों के ऊपर आये दिन हमले होते रहते है और उनका उत्पीड़न किया जाता रहा है। पत्रकार अपनी कलम की माध्यम से निष्पक्ष रूप से सच्चाई को लिखता है उसे जो भी दबाने का प्रयास करेगा, हमारा संगठन उसका बिरोध करता रहेगा  द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान मे हम पत्रकार सरकार के माध्यम से न्यायलय से मांग करते है कि दोषियो को फाँसी की सजा दी जाय और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवम परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाये। साथ ही साथ पत्रकारों की सुरक्षा व उनके हितो को ध्यान मे रखते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाये, जिससे देश का चौथा स्तम्भ सुरक्षित महसूस हो सके। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय कानपुर नगर उपाध्यक्ष राजू यादव, कानपुर सदर तहसील अध्यक्ष विनय पांडेय, सन्तोष चौरसिया, अनिल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मंजू सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी,विकास सिंह यादव आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×