अखिल भारतीय किन्नर महासभा के द्वारा सम्मेलन में की गई कलश स्थापना 

  • 11 दिवसीय सम्मेलन में देश भर से आयेंगे किन्नर समाज के सदस्य
कानपुर। अखिल भारतीय किन्नर महासभा के द्वारा आयोजित किन्नर महा सम्मेलन के प्रथम दिन अर्रा रोड स्थित शकुंतला लॉन में आयोजक प्रदेश अध्यक्ष काजल किरण के द्वारा कलश स्थापना की गई। इस मौके पर मोहम्मद कमरुद्दीन ने बताया कि विगत वर्षों से निरंतर अखिल भारतीय किन्नर महासभा के द्वारा सम्मेलन आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से किन्नर समाज के लोग एकत्रित होकर सम्मेलन में चार चांद लगा रहे हैं। कलश स्थापना में सभी ने नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार करते हुए जमकर खुशियां बाटी।
कलश स्थापना के उपरांत भंडारे का पूजन काजल किरण के द्वारा किया गया। कमरुद्दीन के मुताबिक 5 जनवरी से आयोजित सम्मेलन 15 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें करीब देश भर से तकरीबन 3 हजार किन्नर समाज एकत्रित होकर सम्मेलन को सफल बनाएंगे। इस मौके मुख्य रूप से रेखा गुरु ऊषा गुरु सुनीता आगरा से संध्या नीलम बिंदु गोरखपुर से जोधाबाई शांति गुरु अनीता गुरु पंजाब से रीना गुरु जयपुर से चकोरी गुरु गुड्डी गुरु गुड्डो गुरु सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×