कानपुर बिठूर महोत्सव : ईट राइट मेला मे आम नागरिकों की भारी भीड़ आयी नजर, प्रत्येक स्टाल पर लोग कतार लगाए देखे गये

कानपुर। बिठूर स्थित नानाराव पार्क मे आयोजित बिठूर महोत्सव मे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से लगाए गए ईट राइट मेला का आज तीसरा और अन्तिम दिन था। आज अन्तिम दिन ईट राइट मेला मे आम जनमानस की भारी भीड़ नजर आयी। ईट राइट मेला मे लगे खाद्य पदार्थो के प्रत्येक स्टाल पर लोग कतार लगाए देखे गये। FSSAI एवं खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ईट राइट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगो  को उचित खान-पान की आदत डालने, क्या खाए  क्या न खाए, खाए तो कितना खाए जैसे विषयों पर जनपद कानपुर नगर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बहुत बिस्तृत एवं रोचक जानकारियों का विभिन्न माध्यमो से व्यापक  स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया जोकि ईट राइट मेले मे आई भारी भीड़ के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। आगन्तुक सभी स्टालों पर जाकर बड़ी उत्सुकता से सुरक्षित खान-पान के विषय मे समझ रहे थे साथ ही साथ खाद्य पदार्थो की खूब खरीददारी भी किए। इस दौरान ईट राइट मेले मे लगे मिलेट्स व श्री अन्न के विभिन्न व्यंजनो के स्टाल्स पर लोग जा जाकर मिलेट्स के पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद चखते देखे गये। मेले मे आए हुए आगन्तुको ने विभाग द्वारा लगाए गये मेले की प्रशंसा भी की। इस दौरान जनपद के सहायक आयुक्त (खाद्य) ।।संजय प्रताप सिंह अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियो के साथ विगत दो दिनो की तरह आज तीसरे व अन्तिम दिन भी सुबह से ही मेले के सफल आयोजन के लिए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×