कानपुर : भाजपाइयों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया जन्मदिवस

कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर बूथ संख्या-27, ब्लॉक-8 स्थित रामदेवी आर्य पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा श्रम प्रकोष्ठ कानपुर-बुंदेलखंड के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपू पासवान, विकास दुबे, प्रकाश वीर आर्य, पार्षद राजेश श्रीवास्तव, डा. समरदीप पांडेय, अवध बिहारी अवस्थी, मंजू कठेरिया, विनय मालवीय, विकास सब्बरवाल, अवि श्रीवास्तव, सतीश अवस्थी, सुरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश द्विवेदी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×