कानपुर महापौर ने दिया एफआईआर दर्ज कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने के निर्देश

कानपुर। राजीव नगर लाल बंगला में एक शोरूम के बाहर बरगद का लगभग 50 साल पुराना बरगद का हरा पेड़ था। जिसे वन विभाग से अनुमति लेकर काट दिया गया था। हरा पेड़ काटने पर जनता विरोध कर रही थी और नागरिकों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त था।
इसकी सूचना मिलने के पश्चात महापौर प्रमिला पाण्डे, क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के साथ मौके पर पहुंची तथा जनता के विरोध को देखते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान महापौर ने कहा कि यहां बरगद का 50 साल पुराना पेड़ था, बरगद का पेड़ पूजनीय होता है एवं महिलायें इसकी पूजा करती है।
मुझे अवगत कराया गया है कि जड़ से 10 फुट छोड़कर पेड़ की छंटाई की अनुमति दी गयी थी, किसके द्वारा जड़ से काटा गया, इसकी जॉच कराउॅगी और बरगद के पेड़ के पास एक दुकान इसकी भी जॉच करायी जायेगी यदि अवैध होगा तो हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×