कानपुर पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़…. ₹3.91 करोड़ की नकदी हुई बरामद

  • सेंट्रल जोन की पुलिस द्वारा देर रात साउथ जोन से आरोपीयो की धरपकड़ का चलाया गया अभियान!
कानपुर। पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फजलगंज पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।
         छापेमारी के दौरान कुल ₹3.91 करोड़ नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।बताया जाता है कि यह गिरोह मोबाइल ऐप के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी अलग-अलग लोगों को जोड़कर ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से बड़ी रकम का लेन-देन कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिलने की संभावना है। पुलिस अब इन डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त ने टीम की सराहना करते हुए ₹50,000 का इनाम घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | UP को Japan का 'दूसरा घर' बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान ...... अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो BJP को क्या दिक्कत? Jaipur हमले पर Kejriwal का सवाल
Advertisement ×