कानपुर पुलिस द्वाराआम नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना अथवा नजदीकी थाने पर करें संपर्क
कानपुर। कानपुर नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआँ चौराहा एवं पुरन चंद स्कूल परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें।
कानपुर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×