कानपुर व्यापारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन

कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बाजपेई नेतृत्व में नौबस्ता गल्ला मंडी में बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया गया। तथा जुलूस निकालकर बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला फूका गया।
इस दौरान ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश में यूनुस मोहम्मद सरकार के संरक्षण में हिन्दुओं पर भीषण अत्याचार हो रहा है। साथ ही हिन्दुओं की नृशंस हत्या की जा रही। इस वजह से भारत में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वहीं अजय वाजपेयी ने कहा कि भारत देश के नागरिक व व्यापारी समाज सभी वर्ग के लोग बांग्लादेश में हिंदू के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक साथ खड़े हैं और बांग्लादेश का विरोध जारी रहेगा।  प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, रजत गुप्ता, श्याम गुप्ता, राजू गुप्ता, रोहित गुप्ता, गोपाल वर्मा, आशुतोष गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, अंकित गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×