उत्तर प्रदेश के इन शहरों में नहीं मिलेगी शराब, दो दिन रहेगा Dry Day, जानें कारण

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार 24 अप्रैल की शाम को थम जाएगा। दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर मेरठ नोएडा ग्रेटर नोएडा मथुरा समेत कई शहरों में मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही इन सभी जगह पर आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद से यहां 48 घंटे तक शराब की बिक्री नहीं होगी। इस दौरान बीयर बार मॉडल शॉप बंद रखे जाएंगे।

शराब की दुकानों को नियमों के अनुसार बंद करने के निर्देश दिए गए है। नियमों के मुताबिक चुनाव से 48 घंटे पहले से ही शराब की दुकानों को बंद किया जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में इस दौरान दुकानें बंद रहेंगी। गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानें बुधवार शाम छह बजे से 48 घंटे की अवधि के लिए बंद रहेंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आदेश का अनुपालन गौतमबुद्ध नगर में सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘नियमानुसार चुनाव से 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद हो जानी चाहिए। यहां, सभी अधिकृत शराब की दुकानें बुधवार शाम छह बजे से शुक्रवार (26 अप्रैल) शाम छह बजे तक या मतदान के समय की समाप्ति तक बंद रहेंगी।

बता दें कि शराब की बिक्री बंद के दौरान अगर कोई शराब की दुकान से शराब बिकती हुई पाई गई या कोई व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे जेल की सजा भी खानी पड़ सकती है। उसे उत्पाद शुल्क कानून के मुताबिक जुर्माना भरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×