लखनऊ: अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान लोगों ने किया पथराव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इलाके में रविवार शाम अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन दल पर पथराव किया हालांकि घटना में कोई व्यक्ति या अधिकारी घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया, आज (रविवार) अकबर नगर में अतिक्रमण कर बनायी गयी एक व्यावसायिक इमारत को ढहाने का काम किया जा रहा था।

इसी बीच कुछ अफवाहों की वजह से स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और हालात नियंत्रण में हैं। त्रिपाठी ने बताया, कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि मलबे के कारण उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

उनमें से सात लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटित किए गए थे। लखनऊ के अकबर नगर में रहने वाले लगभग 74 बीपीएल कार्ड धारकों ने उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी, जिसमें विकास प्राधिकरण के तोड़-फोड़ अभियान पर रोक लगाने की मांग की गयी थी।

अकबर नगर में कुकरैल नाले के किनारे कथित रूप से सरकारी जमीन पर झुग्गी बस्ती का निर्माण किया गया इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस बस्ती में करीब 1400 घर हैं।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक तोड़फोड़ की यह कार्यवाही मकानों के लिए नहीं बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही है। उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह एक आदेश में अकबर नगर में सरकारी जमीन पर निर्मित बस्ती के सभी निवासियों को 31 मार्च या उससे पहले विवादित परिसर खाली करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×