कुरैशी के संदर्भ में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री की टिप्पणी शर्मनाक : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में की गई मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री की‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को बुधवार को ‘‘अति-दुखद व शर्मनाक’’ बताया।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ साझा करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से पूरा देश उत्साहित है तो ऐसे में ‘‘पहले विदेश सचिव और फिर सेना की महिला अफसर के प्रति घृणित, असभ्य एवं अमर्यादित टिप्पणी’’ जोश के इस माहौल को वास्तव में खराब करने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) एवं केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी को गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरूर करे, ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा एवं समरसता न बिगड़ने पाए।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर ‘‘आतंकवादियों की बहन’’ कहा था।

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए, क्योंकि ‘‘हमारी बहनों’’ ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान को लेकर भारत के पक्ष को मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×